
खुदकुशी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं
रायगढ़. नाबालिग प्रेमी जोड़े ने नीम के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि दोनो का अफेयर पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। हालांकि इनकी खुदकुशी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। न ही उनके पास किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट मिला है। ऐसे में पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरिया के राजीवनगर बोंदा निवासी रोहन चौहान 17 वर्ष व सरिया के ही बोकरामुड़ा निवासी आशा चौहान 16 वर्ष के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि इन दोनों ने एक साथ एक ही फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली, यह रहस्य अभी भी बरकरार है।
वहीं पुलिस भी इनके खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि 09 नवंबर की 11 बजे दोनों ही अपने घर से लापता हो गए। चूंकि इनके परिवार वालों को पहले से ही इनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता था, ऐसे में दोनों ही परिवार के लोग अपने-अपने बच्चों को ढूंढ रहे थे। 10 नवंबर के तड़के में दोनों के परिजनों को पता चला कि ये प्रेमी जोड़े ग्राम बोंदा के राजीवनगर स्थित एक नीम के पेड़ में साड़ी का फंद बनाकर फांसी पर झूल गए हैं।
इसके बाद दोनों के घर में मातम छा गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को फंदे से उरतार कर उन्हें पीएम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
-नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि इनके परिवार वालों ने कभी इन पर ऐसा कोई दबाव नहीं बनाया है। वहीं इस घटना के बाद दोनों के परिवार वाले सदमे में हैं, ऐसे में उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं की जा सकी है। जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।
-एसआर साहू, सरिया टीआई
Published on:
10 Nov 2018 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
