अन्य मोहल्ले की महिलाएं भी पहुंची
श्रवण मेहर के अलावा अन्य वार्डों की महिलाएं भी राशन कार्ड पाने के लिए खाद्य विभाग कार्यालय पहुंची थी। महिलाओं का कहना था कि उनके नाम से पूर्व में भूरा राशन कार्ड जारी किया गया था, लेकिन उक्त राशन कार्ड से राशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे नया राशन कार्ड के लिए आवेदन नगर निगम में दे चुकी हैं, लेकिन राशन कार्ड नहीं बनाया जा सका। ऐसे में वे खाद्य विभाग पहुंची है।