1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर घुसकर मितानिन से अनाचार, महिला ने जब पति को बताई ये बात, तो युवक ने धमकी देते हुए ये कहा…

Molestation Case: मितानिन से अनाचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता सरिया थाना क्षेत्र में रह कर मितानिन का काम करती है। महिला को अकेली देख युवक की नीयत डोल गई। फिर घर घुसकर अनाचार की घटना को अंजाम दिया। महिला ने जब पति से ये बात बताई तो आरोपी ने धमकी देते हुए ये कहा...

2 min read
Google source verification
घर घुसकर मितानिन से अनाचार, महिला ने जब पति को बताई ये बात, तो युवक ने धमकी देते हुए ये कहा...

घर घुसकर मितानिन से अनाचार, महिला ने जब पति को बताई ये बात, तो युवक ने धमकी देते हुए ये कहा...

रायगढ़. करीब सात-आठ माह पूर्व आरोपी राहुल चौहान निवासी बैगीनडीह दर्राभाठा महिला को आते-जाते देख छींटाकशी करता था। वहीं उसका पीछा कर अश्लील हरकत भी करता था। यह सिलसिला कई माह तक चलता रहा। जिससे पीडि़ता परेशान हो गई थी और इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी। तब पीडि़ता के घर वाले राहुल के घर जाकर उसे समझाइश दी थी। इसके बाद कुछ दिनों तक वह शांत था, लेकिन फिर से अपने तथा अपने रिश्तेदारों के फोन से पीडि़ता को कॉल करके परेशान करता था। वहीं शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। 25 सितंबर को पीडि़ता का पति काम करने रायगढ़ गया था। वह अपने बच्चे के साथ घर में थी। दोपहर करीब दो बजे राहुल चौहान महिला के घर घुसा और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन अनाचार की घटना को अंजाम दिया।

पत्नी बच्चे को जान से मारने की दी धमकी
महिला का पति जब घर आया तो उसकी पत्नी ने रो-रोकर उसे आपबीती बताई। ऐसे में पारिवारिक सलाह मशविरा के बाद महिला का पति थाने में रिपोर्ट करने की बात बोला। इसी बीच राहुल ने महिला के पति को धमकी दिया। अगर घटना की शिकायत थाने में की तो तुम्हारे काम पर जाने के बाद तुम्हारी पत्नी बच्चे को जान से मार दूंगा। इससे महिला का पति डर गया और उस वक्त घटना की रिपोर्ट नहीं कराया।

Read More: पुलिस ने 118 जुए के फड़ पर मारा छापा, 72 घंटे में 490 जुआरियों से इतने लाख की जब्ती

मायके पहुंच गया आरोपी
घटना के बाद पीडि़ता लोक लाज के भय से अपने परिवार के साथ अपने मायके चली गई। 28 अक्टूबर को आरोपी महिला के मायके पहुंच गया और उसके घर में घुसने का प्रयास करने लगा। ऐसे में पीडि़ता के घर वालों ने आरोपी को देख लिया और घटना की जानकारी डायल 112 को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर आई। आरोपी के इस करतूत के बाद महिला के सब्र का बांध टूटा और उसने घटना की रिपोर्ट थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 454, 506, 354 (घ) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

इधर आरोपी ने भी दर्ज कराया रिपोर्ट
आरोपी के महिला के साथ अनाचार करने व उसके मायके जाकर घर घुसने से गुस्साए महिला के भाइयों ने आरोपी की लात-घुसे व डंडे से जमकर पिटाई कर दी। ऐसे में उसने भी घटना की रिपोर्ट थाने में की है। जहां पुलिस ने महिला के भाइयों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Read More: Chhattisgarh News

Story Loader