Patrika Janadesh Yatra : पत्रिका की जनोदश यात्रा अपने तीसरे पड़ाव पर रायगढ़ पहुंची।
रायगढ़। Patrika Janadesh Yatra : पत्रिका की जनोदश यात्रा अपने तीसरे पड़ाव पर रायगढ़ पहुंची। यहां पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग हमसे जुड़े। रायगढ़ विधानसभा के प्रमुख समस्याओं में उद्योगों की भरमार के बावजूद रोजगार की समस्या है। इसके पीछे कारण ये बताया गया कि यहां रोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा का अभाव है। मांग के अनुरूप पढ़ाई नहीं हो रही। इससे स्थानीय उद्योगों का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा प्रदूषण भी यहां की बड़ी समस्या है।
चुनाव पर असर
चंद्रशेखर चौधरी का कहना है, पत्रिका का यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है। इस अभियान से मतदाताओं में शत प्रतिशत मतदान को लेकर जागरूकता जाएगी। चुनाव पर भी इसका सकारात्मक असर दिखेगा।
शिक्षा का हो विस्तार
भूतपूर्व सैनिक शिव कुमार सिंह का कहना है, आने वाली पीढ़ी की बेहतरी के लिए तकनीकी शिक्षा का विस्तार करने की आवश्यकता है।
प्रदूषण है बड़ी समस्या
लक्ष्मी प्रसाद बेहरा का कहना था कि क्षेत्र में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इससे रोकने की दिशा में जल्द ही सार्थक प्रयास नहीं किया जाता है तो यह पूरे समाज के लिए घातक होगा।
खेलकूद को बढ़ावा दें
सरिता बेहरा का कहना है, बच्चों के खेलकूद को लेकर किसी ने प्रयास नहीं किया। जबकि, इसमें बच्चों के आगे बढऩे की असीम संभावनाएं हैं।