10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कस्टम मिलिंग के पहले राइस मिलों का होने लगा भौतिक सत्यापन

अब तक 50 राइस मिलरों ने कस्टम मिलिंग के लिए कराया है पंजीयन

2 min read
Google source verification
अब तक 50 राइस मिलरों ने कस्टम मिलिंग के लिए कराया है पंजीयन

अब तक 50 राइस मिलरों ने कस्टम मिलिंग के लिए कराया है पंजीयन

रायगढ़. 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसकी तैयारी में विभाग जुट गया है। मौजूदा समय में राइस मिलों की क्षमता का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 50 राइस मिलरो ने पंजीयन कराया है। पंजीयन होते ही खाद विभाग की टीम राइस मिलों में पहुंचकर भौतिक सत्यापन कर रही है। अब तक पंजीकृत 50 राइस मिलों का सत्यापन किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जितना भी राइस मिलर कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन कराएंगे सभी का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।


1 नवंबर से जिले के 79 समितियों में धान खरीदी शुरू होगी। इस खरीदी के बाद समितियों में रखें धान का कस्टम मिलिंग किया जाएगा। इस खरीदी को लेकर विभाग की तैयारी की जा रही है। कस्टम मिलिंग को लेकर राइस मिलों को विभाग में पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित है। अब तक 50 राइस मिलर ने कस्टम मिलिंग के लिए विभाग में पंजीयन कराया है। इस पंजीयन के लिए विभाग ने संबंधित राइस मिल की क्षमता संबंधी दस्तावेज भी मांगे थे। यह पंजीयन ऑनलाइन किया जाना है।

Read more : सी वीजिल में पहली शिकायत नंदेली से दर्ज, की गई कार्रवाई

राइस मिल रोके कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन होने के बाद खाद्य की टीम राइस मिल पहुंच रही है और संबंधित दस्तावेजों कब होती सत्यापन भी कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में 117 राइस मिल हैं जिसमें 100 राइस मिल अरवा के हैं और 17 राइस मिल उसना के हैं। पिछले साल कस्टम मिलिंग के लिए पूरे 117 राइस मीलों का पंजीयन हुआ था। इस बार भी लगभग सभी राइस मिलर कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन कराएंगे।

इन बिंदुओं पर हो रही जांच

विभागीय अधिकारियों की मानें तो भौतिक सत्यापन के लिए विभाग की ओर से बिंदु भी तय किए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से मिलिंग की क्षमता का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा विद्युत मीटर और डी आई सी विभाग की एनओसी की जांच भी की जा रही है। इसके अलावा कांटा घर का भी भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

जांच रिपोर्ट विभागीय एप में लोड

विभागीय अधिकारियों की मानें तो भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट विभाग के अधिकारी एप में लोड कर रहे हैं। इसमें जांच रिपोर्ट के अलावा मिल, कांटा घर व बिजली मीटर की फोटो भी खींचकर एप में लोड किया जा रहा है।

-कस्टम मिलिंग के पूर्व पंजीकृत मिलों का भौतिक सत्यापन किया जाता है। ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार से समस्या ना हो। अब तक जितने भी मिलरों ने पंजीयन कराया था उनको भौतिक सत्यापन किया जा चुका है।
-संतोष दुबे, एएफओ रायगढ़