9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशन पर उतरते ही गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

- डाक्टरों ने कहा था बच्चा उल्टा है आपरेशन लगेगा, रायगढ़ ले जाओ - जीआरपी और मीडियाकर्मी के मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

2 min read
Google source verification
रेलवे स्टेशन पर उतरते ही गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

रेलवे स्टेशन पर उतरते ही गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

रायगढ़. एक महिला अपने चेकअप के लिए रायगढ़ आ रही थी, इसी दौरान ट्रेन से उतरने के दौरान ही प्लेटफार्म पर ही एक नवजात को जन्म दे दिया। इसकी खबर मिलते ही यात्रियों की काफी भीड़ लग गई थी। खरसिया क्षेत्र के ग्राम सूतीबडग़ुड़वा निवासी बबीता साहू पति खगेश्वर साहू (27) को रविवार सुबह करीब 10 बजे लेबर पेन होने लगा। इसके बाद उसके परिजन उसे चेकअप के लिए खरसिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच कर महिला को यह कह दिया कि बच्चा पेट में उल्टा हो गया है, इस कारण रायगढ़ ले जाना पड़ेगा, क्योंकि यहां सर्जरी की व्यवस्था नहीं है।

इसके बाद उसके परिजन उसे रायगढ़ लाने के लिए अस्पताल परिसर में काफी देर तक महतारी एक्सप्रेस की तलाश की, लेकिन उनको गाड़ी उपलब्ध नहीं हो पाई। वहीं परिजनों ने कई बार 102 में फोन भी किया लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिलने के कारण परिजनों ने गर्भवती महिला को लेकर खरसिया स्टेशन पहुंचे और वहां से साऊथ बिहार एक्सप्रेस में बैठकर रायगढ़ के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान जैसे ही महिला रायगढ़ स्टेशन पर करीब 12.45 बजे पहुंची उसे लेबर पेन तेज हो गया और जैसे ही उसे प्लेटफार्म पर उतारा गया वह बैठ गई। इसके बाद अन्य महिला यात्रियों की मदद से महिला का डिलीवरी कराया गया।

Read More : शराब के नशे में टुन्न युवक साऊथ बिहार एक्सप्रेस के इंजन में चढ़ा, ट्रेन चालकों से करने लगा हुज्जतबाजी, फिर ये हुआ...

डाक्टरों ने कहा बच्चा उल्टा है
महिला का पति खगेश्वर ने बताया कि बबिता को रविवार को सुबह जब खरसिया अस्पताल ले जाया गया तो वहां के डाक्टरों ने जांच कर यह कहा कि बच्चा उल्टा है, इसे जल्दी रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर जाओ नहीं तो इसकी तबीयत बिगड़ सकती है। इसके बाद हम लोगों ने उसे तत्काल रायगढ़ लाया गया। वहीं डाक्टरों ने इतना डरा दिया था कि अगर जल्दी लेकर नहीं गए तो कुछ अनर्थ हो सकता है। इस कारण हम लोग ट्रेन में लेकर पहुंच गए।

जीआरपी और मीडियाकर्मियों ने की मदद
महिला जैसे ही रायगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो उसकी स्थिति को देखते हुए मैके पर मौजूद जीआरपी पुलिस और मीडिया कर्मी तत्काल उसकी मदद में जुट गया। वहीं महिला यात्रियों ने कपड़े का घेरा बनाकर उसका डीलीवरी कराया तथा पुलिस और मीडियाकर्मी उसे उठाकर अस्पताल ले आए, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं अस्पताल में जांच के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताया जा रहा है।