वहीं यह भी बताया जा रहा है कि कोरियादादर, बोइरदादर, टारपाली, रेगड़ा, संबलपुरी, बादपाली सहित आसपास क्षेत्रों में निरंतर शिकार किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में करंट बिछा कर भी शिकार किया जाता है। इस कारण जंगल गश्त करने में वनकर्मी भी हिचकिचाते हैं। इससे पूर्व में यहां करंट से दो ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है। वहीं बुधवार को भी बेरवही डोंगरी क्षेत्र में जंगली सूअर को देखा गया। यहां एक ग्रामीण विद्या यादव को जंगली सूअर ने दौड़ाया था। इससे उसे मामूली चोट भी आयी। फिलहाल विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है।