19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्तों से कहता था आत्महत्या करने पर कैसा लगता है… लापता छात्र की डैम में मिली लाश, फैली सनसनी

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पाकुट डैम में एक छात्र का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों से आत्महत्या करने पर कैसा लगता है पूछता था।

2 min read
Google source verification
Raigarh News

Raigarh News: रायगढ़ में दो दिन से लापता छात्र के शव को एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को पाकुट डेम से ढूंढ निकाला है। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा निवासी निलेश नायक पिता बेनुधर नायक (17 वर्ष) पत्थलगांव में पढ़ाई करता था। विगत 3 नवंबर की सुबह उसने दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने काफी खोजबीन किए, लेकिन पता नहीं चलने पर इसकी सूचना लैलूंगा पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़े: 2 दोस्तों की मौत का खुलासा! गर्लफ्रेंड ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर पहले को मार डाला, शराब में जहर मिलाकर दी फिर…

साथ ही परिजनों द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि उक्त छात्र लैलूंगा के खहार पाकुट डैम की तरफ जाते हुए देखा गया था। ऐसे में उसके पानी में डूबने की आंशका को देखते हुए खोजबीन की जा रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो उनके द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई, जिससे टीम ने सोमवार की देर शाम तक डैम में खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला। ऐसे में एसडीआरएफ टीम ने मंगलवार की सुबह से ही डैम में उतरकर तलाश शुरू कर दी थी। जिससे गहरे पानी से उसके शव को ढूंढ कर निकाला।

इस दौरान युवक की लाश मिलने की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। साथ ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को लैलूंगा अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पत्थर लेकर पानी में कूद गया था मृतक

इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगडे़ ने बताया कि मृतक निलेश के शव को जब बाहर निकला गया तो उसके पास एक बैग था। इसमें पत्थर भरा हुआ था। ऐसे में वजन होने के कारण उसकी लाश नीचे बैठ गया था। साथ ही पुलिस का कहना था कि इस संबंध में जब उसके दोस्तों से पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली कि मृतक यह बोल रहा था कि आत्महत्या करने से कैसा लगता है। अगर पत्थर बांधकर पानी में घुसेंगे तो तैर पाएंगे की नहीं। बहरहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच शुरू कर दी है।