30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहर से ब्यूटी पार्लर अंदर का नजारा देख उड़े पुलिस के होश चल रहा था गंदा काम

रायगढ़ पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में संचालित हो रहे देह व्यापार का अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। जो सीएमओ तिराहा वृंदा कॉलोनी स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित हो रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Piyushkant Chaturvedi

•

Updated: 2 Aug 2017, 2:07 PM IST

Outside the beauty parlor inside running dirty wor

Outside the beauty parlor inside running dirty work

रायगढ़.
रायगढ़ पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में संचालित हो रहे देह व्यापार का अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। जो सीएमओ तिराहा वृंदा कॉलोनी स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित हो रहा था। पुलिस ने घटना स्थल से 5 महिला व 2 व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। जिनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला 31 जुलाई का है। जब सीएसपी विरेंद्र शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतरारोड थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।


READ MORE: सैलून की आड़ में हाईप्रोफाइलसेक्स रैकेट, संदिग्ध हालत में मिली 7 युवतियां

इसकी पुष्टि करने के लिए सीएमओ तिराहा, वृन्दावन कालोनी के पास स्थित काम्प्लेक्स में लेडिज एवं जेंटस ब्यूटी पार्लर के लिए एक पॉइटर नियुक्त कर उक्त पार्लर में भेजा गया। पाईटर द्वारा सूचना की पुष्टि किए जाने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी मंजूलता बाज, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक सुषमा चेलक व अन्य उक्त पार्लर में दबिश दी। जहां 5 महिला एवं 2 पुरुष को संदिग्ध व आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम भरतलाल पिता लक्ष्मीप्रसाद चौधरी 52 वर्ष एवं गुरुचरण पिता घसिया पटेल उम्र 52 वर्ष है। जो सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरी के निवासी है। पकड़ी गई महिला व युवतियों की उम्र 37 वर्ष, 28 वर्ष, 24 वर्ष, 26 वर्ष व 30 वर्ष है।

READ MORE: WhatsApp पर फोटो देखकर लगती थी बोली, फिर पार्लर में परोसी जाती थी लड़कियां

साढ़े 13 हजार नकदी व 4 मोबाइल जब्त- पुलिस ने उक्त पार्लर से नकदी व मोबाइल भी जब्त किया है। जिससे देह व्यापार को संचालित किया जा रहा था। महिलाओं के पास से 2 हजार 930 रुपए जबकि दोनों पुरुषों के पास 10 हजार 763 रुपए बरामद किए गए हैं। हिरासत में ली गई महिलाओं में 37 वर्षीय महिला प्रमुख है। जो 4 युवतियों को पार्लर में रख उक्त धंधे को संचालित करती थी।

READ MORE: सैलून में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद, अब ब्युटीपार्लरों में पुलिस देगी दबिश

जिले की दूसरी कार्रवाई- देह व्यापार को लेकर नगर पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के दिनदयाल पुरम फेज-एक में ईडब्ल्यूएस मकान में देह व्यापार के खिलाफ पहली कार्रवाई पुलिस ने की थी।