
Raigarh News: राशन कार्ड नवीनीकरण के बाद नवीन राशन कार्ड बनकर दुकानों में पहुंच चुका है और इसके वितरण का कार्य चल रहा है। इस बीच ग्राम पंचायत कलमी के सरपंच पति उत्तरा लहरे जो कि ग्राम पंचायत को आबंटित शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी संचालन करता है। उसके द्वारा नवीनीकृत राशनकार्ड वितरण के दौरान 100 रुपए प्रति कार्ड राशनकार्डधारियों से लिए जाने की शिकायत मिली थी।
शिकायत पर खाद्य निरीक्षक चूड़ामणि सिदार व अन्य जांच करने के लिए पहुंचे। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। सरपंच पति द्वारा प्रति राशनकार्ड में 100 रुपए वसूला जा रहा था जिसमें 50 रुपए वह राशनकार्डधारी के फोटो का ले रहा था। शक्कर का 20 रुपए ले रहा था, जबकि शक्कर 17 रुपए में दिए जाने का निर्देश है। वहीं राशनकार्ड का 30 रुपए इस प्रकार कुल 100 रुपए प्रति राशनकार्ड लिया जा रहा था।
सरपंच पति द्वारा जांच में प्रति कार्ड 100 रुपए लेना स्वीकार किया गया। राशनकार्डधारियों ने जांच के दौरान बयान में बताया कि उनके द्वारा नए राशनकार्ड में फोटो लगाने के लिए अपना स्वयं का फोटो घर से लेकर सरपंच पति के पास गए थे, लेकिन सरपंच पति ने उनके द्वारा लाए फोटो को नहीं चलेगा कहते हुए उनकी फोटो खींचा और उसका 50 रुपए लिया।
Published on:
16 Mar 2024 05:04 pm

बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
