5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगर नितिन दुबे के नए गीत रायगढ़ वाला राजा-2 ने तोड़े कई रिकॉर्ड, तेजी से हो रहा वायरल, सुनकर झूमने उठेंगे आप

Raigarh news: रायगढ़ वाला राजा 2 नया रिकॉर्ड बनाते हुए यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा गीत बन गया है जिसने 1 दिन में ही मिलियन क्लब में जगह बना ली।

3 min read
Google source verification
सिंगर नितिन दुबे

सिंगर नितिन दुबे

सिंगर नितिन दुबे के नए गीत "रायगढ़ वाला राजा 2" ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के मेलोडी किंग के नाम से फेमस गायक संगीतकार और एक्टर नितिन दुबे लगातार छत्तीसगढ़ के संगीत जगत को नए आयाम दे रहे हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत संगीत को पूरे देश विदेश में फेमस करने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया हैं। हाल ही में रिलिज़ उनके नए वीडियो एलबम रायगढ़ वाला राजा 2 नया रिकॉर्ड बनाते हुए यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा गीत बन गया है जिसने 1 दिन में ही मिलियन क्लब में जगह बना ली। इस से पहले भी नितिन दुबे ने कई रिकॉर्ड बना रखे हैं लेकिन इस बार नितिन दुबे ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करते हुए छत्तीसगढ़ को एक ऐसा गीत दिया है जिसने सफलता का ऐसा परचम लहराया है कि जिस पर आज हर छ्त्तीसगढ़ वासी गर्व कर रहा है।

"रायगढ़ वाला राजा 2" एलबम में हर विधा में काम किया हरफनमौला नितिन दुबे ने

इस से पहले वर्ष 2021 में "रायगढ़ वाला राजा" ने छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक क्रांति लाते हुवे सबसे बड़े डांसिंग गीत के रूप में सफलता हासिल की थी। 'रायगढ़ वाला राजा' के पहले पार्ट में नितिन दुबे ने नए कलाकारों को अभिनय करने का मौका दिया था लेकिन उनके फैंस इस आइकोनिक सॉन्ग में नितिन दुबे को देखना चाह रहे थे और इसीलिए नितिन दुबे ने "रायगढ़ वाला राजा 2" का निर्माण किया और इस बार उन्होंने इस गीत में गीतकार, गायक, संगीतकार, अभिनेता और स्क्रिप्ट राइटर सभी की जिम्मेदारी खुद निभाई और इस गीत के निर्माता भी खुद नितिन दुबे हैं। बहुत से विधा में काम करना बड़ी बात नही होती हर विधा में दर्शकों का प्यार मिलना बड़ी बात होती है और यही हुवा नितिन दुबे जी के साथ उन्हें "रायगढ़ वाला राजा 2" में न सिर्फ गायक संगीतकार के रुप में प्यार मिला बल्कि उन्हें आज एक एक्टर के रूप में भी ऐतिहासिक सफलत मिल रही है और उनका हर गीत ब्लॉकबस्टर हिट हो रहा है मिलियन क्लब में शामिल हो रहा है। "रायगढ़ वाला राजा" में नितिन दुबे जी के साथ अभिनय किया है सुप्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री शर्मिला बिस्वास ने, इस गीत में कोरियोग्राफी और क्रिएटिव डायरेक्शन किया है राम यादव ने,इस गीत के एडिटर एवं डायरेक्टर है दीप्तांशु छड़िमली और इस गीत के असिस्टेंट डायरेक्टर और पोस्टर डिजायनर हैं राहुल विश्वकर्मा जी। "रायगढ़ वाला राजा 2" रिलिज़ होते ही युवाओं के बीच छा चुका है।

नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की सिंगिंग जोड़ी दे रही एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत

पिछले कुछ वर्षों से नितिन दुबे के साथ सुप्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री शर्मिला बिस्वास के डुएट गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा है और नितिन दुबे,शर्मिला बिस्वास की सिंगिंग जोड़ी ने एक से बढ़कर एक लगातार सुपरहिट गीत दिए हैं। 'चाँदनी 2','हाय रे मोर मुनगाकाड़ी', 'दिल के धड़कन','तोर बारात','हाय रे मोर नीलपरी','गोंदा तोला रे','गुलमोहर','दिल मा फीलिंग','गौरी के लाला','मन मे हैं राम' जैसे कई सुपरहिट गीत लगातार दे चुके हैं। शर्मिला बिस्वास न सिर्फ गायकी बल्कि एक्टिंग में भी लगातार सफलता हासिल कर रही हैं और उनके गीत आज की युवा पीढ़ी बहुत पसंद करती है।

छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री को पूरे देश में किया फेमस

एक वक्त यहाँ की युवा पीढ़ी का रुझान भोजपुरी और पंजाबी गीतों की तरफ बढ़ रहा था,जिसमे कई गीतों में फूहड़ और दोअर्थी शब्दों का भी इस्तेमाल होता था लेकिन नितिन दुबे ने अपने साफ सुथरे छत्तीसगढ़ी गीतों के माध्यम से युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ी गीत संगीत के तरफ आकर्षित किया और आज उनके गीतों का क्रेज इतना है कि उनका हर गीत मिलियन क्लब में शामिल होता है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पार करे क्लिक: https://youtu.be/4d5Mlw6w64o

सबसे ज़्यादा मिलियन क्लब सांग्स देने वाले गायक

आज नितिन दुबे छत्तीसगढ़ में सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर और सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक हैं,उनके यूट्यूब चैनल पर 8 लाख से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं और 340 मिलियन व्यूवरशिप है। पिछले वर्षों में नितिन दुबे सबसे ज़्यादा मिलियन क्लब के गीत देने वाले गायक संगीतकार और अभिनेता है। उनके फैंस उन्हें "हिट मशीन" कहकर बुलाते हैं।

रायगढ़ वाला राजा 2 में नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की हिट जोड़ी

संगीत जगत में अक्सर देखा गया है कभी कभी 1 या 2 गीतों की सफलता के बाद ज़्यादातर कलाकार उस सफलता को दोहरा नहीं पाते,लेकिन नितिन दुबे एक ऐसे कलाकार बन चुके हैं जो संगीत जगत में पिछले 2 दशक से लगातार सुपरहिट गीत दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ का मान पूरे देश में बढ़ा रहे हैं सिंगर नितिन दुबे

नितिन दुबे छत्तीसगढ़ के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने समय समय पर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है,और अपनी कला से छत्तीस…