
जांच में पुसौर थाना पहुंचे एसपी, पेडिंग मामले, जुआ-सट्टा की समीक्षा करते हुए पुसौर टीआई को फटकार लगाते हुए ये कहा...
रायगढ़. एसपी दीपक झा रुटीन जांंच के लिए रविवार को पुसौर थाना पहुंचे। जहां अपराध व अपराधियों से जुड़े पेंडिंग मामलों को समीक्षा के दौरान पुसौर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। नाराज एसपी ने पुसौर टीआई को भी फटकार लगाई। एसपी ने फाइलों के साथ जवानों की फिटनेस पर भी सवाल उठाया। वहीं उनको रायगढ़ पुलिस लाइन में होने वाले परेड में शामिल होने का आदेश भी दिया। एसपी के निरीक्षण के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी मेंं काफी देर तक हड़कंप मचा हुआ था।
Read More : चालक को आई झपकी, पुल की रेलिंग में अटकी चालक-परिचालक की जान
पुलिस की कार्यशैली में कसावट लाने को लेकर एसपी दीपक झा तय कार्यक्रम के तहत रविवार को पुसौर थाना पहुंचे। जहा पेडिंग मामले, वारंट, प्रतिबंद्धात्मक कार्रवाई, जुआ-सट्टा व अन्य मामलों की बिदुंवार समीक्षा की। एसपी के इस रूटीन निरीक्षण मेंं पुसौर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। सूत्रों की माने तो एसपी ने पुसौर थाना के पेडिंग मामलों को देख टीआई सलीम तिग्गा पर जमकर बरसे।
सूत्रों ने बताया कि एसपी झा ने तो टीआई तिग्गा को यहां तक कह दिया कि तुम्हारा काम-काज ठीक नहीं है। एसपी के निरीक्षण के दौरान अधिकारी से लेकर जवानों तक हडकंप का माहौल देखा गया। इस बीच एसपी ने थाना में काम-काज को लेकर होने वाली परेशानियों के बारे में भी पूछा। पेडिंग मामलों के निराकरण में लेटलतीफी के साथ एसपी ने पुसौर पुलिस के जवानों के फिटनेस भी सवाल उठाया। एसपी ने जवानों को फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही। वहीं फिटनेस के तय मापदंड को पूरा करने के लिए जवानों को रायगढ़ के उर्दना स्थित पुलिस लाइन में होने वाले नियमित परेड में शामिल होने का आदेश दिया। जिससे जवानों के फिटनेस में सुधार की पहल हो सके।
जब्त सामान का करें निराकरण
एसपी दीपक झा ने अपने पुसौर दौरे के क्रम में थाना में जब्त माल-मशरुका को जल्द से जल्द निराकरण करने का आदेश दिया। उन्होंने पुसौर पुलिस को इस मामले में तेजी लाने की बात कही। जिससे मालखाना में लगे सामान के ढेर को कम किया जा सके। एसपी ने भी पत्रिका से चर्चा के दौरान पुसौर पुलिस के पेडिंग अपराधों पर फटकार लगाने की बात कही है। वहीं थाने सहित नगर में भी इस बात की चर्चा आम हो गई है।
वीआईपी ड्यूटी से देर से लौटे, एसपी सख्त
पुसौर थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी झा ने वीआईपी ड्यूटी पर कोरबा गए अधिकारी व जवानों को देर से वापस आने पर फटकार लगाई। जिसमें एएसआई दुर्गा चरण साहू, प्रधान आरक्षक फिरोज अली, चंद्रा व अन्य का नाम शामिल हैं। जो वीआईपी ड्यूटी खत्म होने के बावजूद थाने में आमद नहीं दिए थे। जिसपर एसपी ने नाराजगी जाहिर कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
Updated on:
4 Jun 2018, 12:46 PM IST
Published on:
4 Jun 2018, 12:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.