
आशीर्वाद टे्रडर्स से नकदी सहित एक लाख रुपए का सामान पार, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
रायगढ़. अज्ञात चोर ने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद ट्रेडर्स से नकदी सहित करीब एक लाख रुपए के सामान को पार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया रोशनी अंबवानी पति अनिल अंबवानी गुलमोहर कॉलोनी में रहती है। इनका श्याम टाकीज रोड में आशीर्वाद ट्रेडर्स के नाम से दुकान है।
Read More: इस बात को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने घर घुसकर सरपंच को जड़ दिया चप्पल पे चप्पल, केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि इनके दुकान के ऊपर भी और दुकानें हैं, जिनका रिपेयरिंग काम चल रहा है। ऐसे में ऊपर मंजिला के छत में लोहे के चद्दर से ढका गया था। शुक्रवार की रात अनिल अंबवानी दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह पता चला कि उसके दुकान में चोरी हो गई है। इसके बाद पीडि़त परिजनों ने वहां जाकर देखा तो गल्ला में रखे 40 हजार रुपए नकदी व ब्रांडेड चॉकलेट तथा चॉकलेट में निकलने वाला इनामी कूपन कुल जुमला एक लाख रुपए को कोई अज्ञात चोर पार कर दिया था।
सीसीटीवी में दिखा आरोपी
पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो आरोपी ऊपर मंजिला में ढके लोहे के चादर को उठाकर सीढ़ी के रास्ते से दुकान में प्रवेश किया। उस वक्त आरोपी अपने चेहरे में गमछा बांधे हुए था। चोरी करने से पहले उसने सीसीटीवी कैमरे को डिस्कनेक्टर कर दिया। लेकिन इतना सब कुछ फुटेज में कैद हो गया। ऐसे में पुलिस के अधिकारी उक्त फुटेज के माध्यम से अज्ञात चोर की तलाश कर रहे हैं।
Published on:
08 Sept 2019 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
