
लिंजीर तालाब किनारे बेवा महिला की मिली संदिग्ध लाश
रायगढ़. कोड़ातराई से आगे किरीतराई तालाब के पास बुधवार को सुबह एक बेवा महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोड़ातराई निवासी सरस्वती सारथी पति सत्यनारायण सारथी (४२ वर्ष) की बुधवार को सुबह किरीतराई तालाब के पास झाडियों में संदिग्ध हालत में शव देखा गया, जिससे घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इस संबंध मृतिका के पिता ने बताया कि सरस्वती की शादी सराईभदर गांव में सत्यनारायण सारथी से हुआ था, जिससे उसके तीन बेटी व दो बेटे हैं। इस दौरान करीब पांच साल पहले सत्यनारायण सरथी की मौत हो गई, जिससे उसके बच्चे सराईभदर में रह रहे थे और सरस्वती विगत तीन साल से अपने मायके कोड़ातराई में रह रही थी। वहीं उसके माता-पिता रोजी-मजदूरी का काम करते पालन-पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि सरस्वती सारथी हमेशा शाम को घुमने के लिए बाहर जाती थी और देर रात तक वापस आती थी, ऐसे में मंगलवार शाम करीब ७ बजे उसने घर बोली कि घुमकर आ रही है, इस दौरान उसके माता-पिता खाना खाकर सो गए, लेकिन मंगलवार को पूरी रात सरस्वती वापस नहीं आई, ऐसे में बुधवार को सुबह उसके माता-पिता उसे ढूंढने निकले तो किसी ने बताया कि किरीतराई तालाब के पास किसी महिला की लाश पड़ी है, ऐसे में जब जाकर देखे तो उसकी पहचान सरस्वती के रूप में किया। वहीं घटना की सूचना पर जुटमिल पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, जहां गुरुवार को पीएम उपरांत शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या के शक में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Published on:
16 Mar 2023 08:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
