भारत बंद के दौरान सारंगढ़ में दुकान व मंदिर में तोडफ़ोड़ कर माहौल को खराब करने वाले आरोपियों की पहचान के बाद धर-पकड़ की कवायद शुरू हो गई है। सारंगढ़ पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी मूलचंद लहरे पिता मनीराम लहरे 27 वर्ष के रूप में की है। जो कोसीर थाना क्षेत्र के मल्दा का निवासी है। आरोपी के खिलाफ धारा १४७, ४२७, ५०६, ३४१, १४८, २९४, ३२३ के तहत अपराध दर्ज किया गया है।