पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुर्डा निवासी सचिता निषाद पिता मनोहर निषाद २१ वर्ष बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। हाल ही में उसने परीक्षा दी थी। अप्रैल में ही युवती के पिता ने उसकी शादी तय की थी, जोकि पेशे से इंजीनियर है। बीते ०९ अप्रैल को इन दोनों की सगाई हो चुकी थी। वहीं २४ अप्रैल को इनकी शादी होने वाली थी। १३ अप्रैल की दोपहर युवती के परिजन घर में सो रहे थे। वहीं युवती अपनी बुआ के साथ घर पर टीवी देख रही थी। कुछ देर बाद युवती अपनी बुआ से बाथरूम जाने की बात कहते हुए घर से बाहर निकली और अपने ऊपर मिट्टी तेल उड़ेल कर खुद को आग के हवाले कर दिया।