20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़

भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर बस पलटी, दो युवकों की मौत, ७ घायल

घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा में कराया गया भर्तीलैलूंगा से रायगढ़ आ रही थी बससुबह करीब १० बजे घरघोड़ा के चारभांठा मोड़ पर हुआ हादसा

Google source verification

रायगढ़. लैलूंगा से रायगढ़ आ रही सिटी बस घरघोड़ा के चारभांठा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे से बस में सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं सात घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी बस क्रमांक सीजी १३ क्यू 0741 बुधवार की सुबह लैलूंगा से रायगढ़ के लिए निकली। यह बस करीब सात बजे घरघोड़ा के चारभांठा के पास पहुंची थी। मोड़ के पास चालक बस से नियंत्रण खो दिया। इससे अनियंत्रित बस पलट गई। बताया जा रहा है कि इस समय बस तेज रफ्तार से चल रही थी। इस दौरान बस में करीब ४० से ४५ यात्री सवार थे। हादसे से बस में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। वहीं जब तक लोग घटना स्थल पर पहुंचते तब तक हादसे से बरमकेला अंतर्गत कमरीद गांव के पारा निवासी गिरी प्रसाद निषाद पिता तृष्णो निषाद व लैलूंगा के करवारजोर पतराटोली निवासी सुरेश तिर्की पिता जोहन तिर्की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। दोनों मृतकों की उम्र २५ से २७ साल के बीच है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही घायलों को बस से बाहर निकालने लगे। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने भेजा। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेज दिया।
मासूम भाई बहन के साथ पति-पत्नी भी घायल
इस हादसे में बस में सवार सावित्री राठिया और उसके पति अंजोर सिंह राठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वे दोनों चिमटापानी के निवासी है। इसके अलावा बरमकेला में रहने वाले मुस्कान निषाद डेढ साल व आदित्य निषाद चार साल भी घायल हो गए। वहीं छोटे भंडार निवास बस कंडक्टर राजेश महंत भी घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शेष तीन अन्य लोग भी घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल की उजागर हुई अव्यवस्था
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस वे जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य में जुट गए। वहीं जब घायलों को जब उपचार के लिए मेकाहारा भेजा गया तो यहां उपचार शुरू करने वे पहले कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई। वहां ड्यूटीरत कर्मचारी पर्ची काटने के लिए घायलों से आधार कार्ड मांगते रहे, जबकि मरीज दर्द से करार रहे थे। इससे भी उन्हें लंबा इंतजार करते हुए दर्द सहना पड़ा।
इनकी रही मुख्य भूमिका
घटना के जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन से तहसीलदार, नायब तहसीलदार घटना स्थल व हॉस्पिटल पहुचाकर घायलों को समुचित उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराई। एसडीएम घरघोडा भी मौके पर पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना। घायलों को मौके से हॉस्पिटल पहुंचाने में पुलिस विभाग के एसडीओपी दीपक मिश्रा, यातायात प्रभारी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी लैलूंगा आरएस तिवारी, घरघोड़ा थाना स्टाफ की भूमिका रही।
स्वास्थ्य महकमा भी मौके पर पहुंचा
घायलों के उपचार के लिए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर के दिशानिर्देश पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीएमओ डॉ एसआर पैंकरा के मार्गदर्शन में डॉ विजय लकड़ा डॉ आशीषन मिंज डॉ विकास शर्मा डॉ नैंसी लकड़ा डॉ देवेंद्र पटेल डॉ आकाश पंडा डॉ वर्षा साव हॉस्पिटल स्टाफ के साथ एसईसीएल के डॉ महेंद्र पटेल स्टाफ के साथ मौजूद रहे।