8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादित इंजीनियर को रिलिव करने से फिर हुआ विवाद, जानिए निगम में किस तरह चल रहा ट्रांसफर का खेल

इंजीनियर आईपी सारथी को मंगलवार को रिलिव कर दिया गया

2 min read
Google source verification
इंजीनियर आईपी सारथी को मंगलवार को रिलिव कर दिया गया

इंजीनियर आईपी सारथी को मंगलवार को रिलिव कर दिया गया

रायगढ़. नगर निगम के इंजीनियर आईपी सारथी को मंगलवार को रिलिव कर दिया गया। कार्यमुक्त करने के बात को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। बताया जा रहा है कि कार्यमुक्त होने पर इंजीनियर की नाराजगी संबंधित विभाग के अधिकारियों पर तो थी ही।

वहीं निगम आयुक्त पर भी नाराजगी जाहिर की गई। नगर निगम के इंजीनियर आईपी सारथी कुछ साल पहले रायगढ़ निगम में पदस्थ थे। कुछ साल यहां कार्य करने के बाद उनका तबादला अन्य निकाय में किया गया। वहीं करीब एक साल पहले उनकी पदस्थाना फिर से नगर निगम में की गई।

Read more : ऐसा क्यों हुआ कि 3 साल पुराना प्यार होने के बाद भी लड़की ने कर दिया बॉयफ्रेंड का नंबर ब्लॉक फिर स्टेेशन में हुआ हंगामा

नगर निगम में पदभार संभालते ही वे विवादों में रहे। पहले उन पर एक महिला के साथ अभ्रद व्यवहार करने का आरोप लगा। इस मामले में महिला ने जूटमिल पुलिस से शिकायत की। इसमें पुलिस ने आईपी सारथी के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया। वहीं इसके बाद एक और मामला आया। लगातार विवादों के बाद नगरीय निकाय संचालनालय ने अब उनका तबादला अंबिकापुर कर दिया है। वहीं उनके स्थान पर कोरबा नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर केपी दहायत का स्थानांतरण रायगढ़ नगर निगम किया गया है।

स्थानांतरण आदेश आने के बाद उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया

हालांकि स्थानांतरण आदेश आने के बाद उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। विभागीय सूत्रों की माने तो उच्चाधिकारियों के आदेश आने के बाद निगम में पदस्थ इंजीनियर आईपी सारथी को कार्यमुक्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार्यमुक्त आदेश जारी होने के दौरान वे छुट्टी पर थे। वहीं जब उन्हें इस बात की जानकारी लगी तो वे पहले विभागीय अधिकारियों पर इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर किए। वहीं इसके बाद निगम आयुक्त के समक्ष भी नाराजगी जाहिर होने की बात कही जा रही है।