
जहां उपचार के दौरान स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
रायगढ़. अलग-अलग कारणों से दो नाबालिग तथा एक वृद्ध ने किया जहर सेवन तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हसौद थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवती ने 505 कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी करने की कोशिश की है। उसके परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवती बीएस फस्ट इयर की छात्रा है। इस दौरान पड़ोसी गांव के एक लड़का से इसका से प्रेम करती है।
इस कारण छात्रा ने हमेशा उससे फोन पर बात करती थी। जब बात करने से मनाया किया गया तो इसने कहा कि मैं उसी लड़का से शादी करुंगी। इस बात से परिजनों ने नाराजगी जताई तो गुरूवार को शाम को छात्रा ने कीटनाशक का सेवन कर ली। कुछ देर बाद जब इसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजनों के पूछे जाने पर कहा कि कीटनाशक का सेवन की है। जिसके बाद परिजनों ने छात्रा को इलाज के लिए तत्काल रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
दूसरी घटना पंूजीपथरा थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को रात करीब 10 बजे एक 19 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर ली है। जिसको इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जब इस संबंध में युवती से बात की गई तो उसने बताई कि कल रात को घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए तो उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर ली।
जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो इसकी सूचना परिजनों को जिस पर परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं युवती किन कारणों से जहर सेवन की है इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं इलाज के दौरान उसकी तबीयत में सुधार होना बताया जा रहा है।
तीसरी घटना ओडि़सा की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओडि़सा के बरगढ़ निवासी डमरूधर डनसेना 70 वर्ष पिता तुलसी डनसेना घर में अकेला रहता था। अकेलापन से परेशान होकर इसने बुधवार को अपने घर में खाना बना रहा था। इस दौरान इसने सब्जी बना रहा था, तभी इसने तेल के बदले में कीटनाशक डाल कर सब्जी बनाया और इसे खा लिया। कुछ देर बाद जब इसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को दिया,
जिस पर पड़ोसियों वृद्ध को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया और इसकी सूचना उसके रिश्तेदारों को दी। इस संबंध में जब वृद्ध के रिश्तेदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डमरूधर के दो बेटे थे, जिसमें एक बेटा पागल होने के कारण कहीं चला गया और दुसरा बेटा गरीबी से तंग आकर 2-3 साल पहले कहीं कमाने खाने चला गया,
तब से वह घर नहीं लौटा है। इस कारण वृद्ध हमेशा परेशान रहता था। इसी तंग आकर डमरूधर डनसेना ने सब्जी में कीटनाशक मिलाकर सेवन कर लिया है। जिसका उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। वहीं उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Published on:
20 Jul 2018 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
