27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गांव में फिर से शुरू हुआ ये अवैध काम, मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

ग्रामीणों की माने तो पुसौर क्षेत्र से लगे ओडि़शा के क्षेत्र से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 Jun 2018, 1:52 PM IST

इस गांव में फिर से शुरू हुआ ये अवैध काम, मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

इस गांव में फिर से शुरू हुआ ये अवैध काम, मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

रायगढ़. जूटमिल चौकी क्षेत्र के मिडमिड़ा में एक बार फिर अवैध शराब बिक्री की शिकायत पुलिस के आला अधिकारी से की गई है। यह वही गांव है जहां जनता कांग्रस छत्तीसगढ़ की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर विवाद हुआ था। हिंसक झड़प में कई पुलिस अधिकारी व जवान भी घायल हो गए थे। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस के आला अधिकारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं ऐसी शिकायतों पर थाना के साथ पुलिस के आला अधिकारी से कभी भी संपर्क करने की बात कही है।

Read More : Video- रेलवे कॉलोनी में रहने वाले 300 रेलकर्मियों के मनोरंजन पर लग सकता है ग्रहण, पढि़ए खबर...

मिडमिड़ा शराब बंदी को लेकर २ साल पहले जो विरोध प्रदर्शन हुआ। वो नशा को लेकर अब तक का सबसे बड़ा विरोध है। ग्रामीणों को लंबी लड़ाई के बाद उसमें सफलता भी मिली। पर दो साल बाद एक बार फिर मिड़मिड़ा के ग्रामीण अवैध शराब बिक्री को लेकर परेशान है। जिसकी शिकायत उन्होंने एएसपी हरीश राठौर से की है। ग्रामीणों की माने तो पुसौर क्षेत्र से लगे ओडि़शा के क्षेत्र से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। जो मिड़मिड़ा व उसके आश्रित ग्राम में खपाने की पहल की जा रही है। क्षेत्र के खुद कोचिए सक्रिय हैं।

स्थानीय थाना व चौकी में सूचना देने पर खबर लीक हो जाती है। जिसकी वजह से कोचिए के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पाती है। ग्रामीणों की इस शिकायत पर पुलिस के आला अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब बिक्री, संग्रहण व तस्करी के खिलाफ रायगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक रुप से अभियान चलाया जा रहा है। अगर गांव में अवैध रूप से शराब की ब्रिकी हो रही है और आपको लगता है कि उक्त खबर लीक हो जा रही है तो आप एसपी व एएसपी, सीएसपी के शासकीय नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए सिर्फ कोटवार को जागरुक करना उचित नहीं है। इसके लिए गांव के हर एक नागरिक को जागरुक होना पड़ेगा। जिसकी बदौलत पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान के साथ कार्रवाई करने में आसानी हो। एएसपी राठौर ने यह भी कहा कि क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। समय समय पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होती है।