
ट्रेन में सफर कर रहे युवक की मौत
CG Incident News: रायगढ़। ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक की अचानक मौत हो गई। इसकी सूचना पर जीआरपी ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार झारखंड प्रांत के गिरीडीह जिला थाना (CG Hindi News)धनवार अंतर्गत ग्राम भेंकागांव निवासी मनोज कुमार राम पिता स्व. सुखदेव राम (34 वर्ष) विगत कुछ दिनों पहले कमाने-खाने के लिए हैदराबाद गया था, जहां इटली ठेला में काम करता था।
ऐसे में अपने गांव आने के लिए हैदाराबाद से दरभंगा एक्सप्रेस का वेटिंग टिकट लेकर एस-1 में बैठा था, इस दौरान उसे सीट नहीं मिलने से दो सीटों के बीच में सोया हुआ था, जो सोए-सोए ही उसकी मौत हो गई। जब कई घंटा बाद भी नहीं उठा तो अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना (Raigarh News) ट्रेन में गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों को दिया, जिससे आरपीएफ ने उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन नहीं उठा तो देखा कि उसकी मौत हो गई है। जिससे बुधवार को रात में रायगढ़ स्टेशन में उतारा गया।
साथ ही उसके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनेां को सूचना दिया गया जिससे गुरुवार को परिजन आने पर जीआरपी ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके (Chhattisgarh Hindi News)मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Published on:
25 Aug 2023 02:49 pm

बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
