चक्रधरनगर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से १० किलोग्राम गांजा जब्त की गई है। तस्कर ओडिशा से सवारी आटो में गांजा की तस्करी कर रहे थे। हालांकि उसका मंसूबा सफल होता इससे पहले ही चक्रधर नगर पुलिस ने एकताल बैरियर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को चक्रधर नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कनकतुरा ओडिसा- एकताल रोड़ की ओर से दो व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति एक पान मसाला का थैला के अंदर एवं दूसरा व्यक्ति एक काला रंग का बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर सवारी ऑटो से रायगढ़ की ओर निकले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एकताल बैरियर पर पर लगे एसएसटी टीम को अलर्ट कर गांजा रेड के लिए टीम एकताल रवाना किया। चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा एकताल बैरियर के पास ओडि़सा की ओर से आ रही ऑटो क्रमांक सीजी 13 वाई 6493 को रोका। उक्त आटो मेंं में चालक सहित पांच सवारी बैठे थे। पूछने पर चालक अपना नाम शहबाज खान निवासी मौदहापारा रायगढ़ और सवारी नवरतन मेहर निवासी बजरंगडीपा रायगढ़, मदन यादव निवासी बजरंग पारा रायगढ़ थे।