भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों का स्पष्ट कहना है कि पार्टी गद्दारों को टिकट के नाम पर रेवड़ी बांट दी, जबकि जो पार्टी के प्रति समर्पित थे, उन्हें किनारा कर दिया गया। महिला सदस्यों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कहा कि संठगन टिकट बंटवारे पर पुन: विचार नहीं करती है तो वे सामूहिक इस्तीफा देकर अपने-अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।