1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका को अपने घर ले जाने की करने लगा जिद, नहीं मानी तो उसके सामने ही बिजली के तार से लगा ली फांसी

पुसौर थाना क्षेत्र के छिछोरउमरिया के टिकरा पारा इलाके में करन चौहान (20) पिता कुबेर चौहान नाम के एक युवक दोपहर में अपनी प्रेमिका से एक सुने मकान में मिलने पंहुचा। उसने युवती से अपने घर चलने की बात कही लेकिन युवती ने इंकार कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रेमिका को अपने घर ले जाने की करने लगा जिद, नहीं माना तो उसके सामने ही बिजली के तार से लगा ली फांसी

प्रेमिका को अपने घर ले जाने की करने लगा जिद, नहीं माना तो उसके सामने ही बिजली के तार से लगा ली फांसी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक प्रेमी प्रेमिका पर अपने घर चलने की जिद कर रहा था। जब प्रेमिका ने साथ चलने से इंकार कर दिया तो वो इसकी बात से इतना दुखी हुआ कि उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

बुजुर्ग कक्षा 8वी में पढ़ने वाली पोती के साथ 6 महीने से कर रहा था दुष्कर्म, तीन महीने का गर्भ ठहरने के बाद खुला राज

जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के छिछोरउमरिया के टिकरा पारा इलाके में करन चौहान (20) पिता कुबेर चौहान नाम के एक युवक दोपहर में अपनी प्रेमिका से एक सुने मकान में मिलने पंहुचा। उसने युवती से अपने घर चलने की बात कही लेकिन युवती ने इंकार कर दिया।

युवती के इंकार की वजह से युवक इतना आहात हो गया कि उसने वहीं बिजली के तार से फांसी लगाकर जान दे दी। युवती को वहां से चुपके से भागते देख ग्रामीणों को शक हुआ तो वह मकान के अंदर चले गए। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। युवक फांसी के फंसे से लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: शहर के महंगे निजी स्कूलों में भी पढ़ सकेंगे गरीब बच्चे, मुफ्त शिक्षा के लिए 1 मार्च से खुलेंगे द्वार

Story Loader