
राज्य में खुलेंगे 12 नए पीएचसी (photo source- Patrika)
CG News: प्रदेश में 12 नए पीएचसी खोले जाएंगे। इनके लिए 144 पदों की स्वीकृति दी गई है। एक पीएचसी में एक मेडिकल अफसर समेत 12 नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ होंगे। पीएचसी खोलने की घोषणा राज्य बजट में की गई थी। नए अस्पताल खुलने से आसपास के ग्रामीणों को फायदा होगा। वे अपने गांवों में इलाज करवा सकेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खडग़वां जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम मुरमा, कोरिया जिले के ग्राम सकरिया, राजपुर विकासखंड के ग्राम सेवारी में पीएचसी खुलेगा। इसी तरह विकासखंड दरभा के ग्राम पोड़ागुड़ा तथा ग्राम चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के ग्राम करडेगा, विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पेटामारा (अकीरा) तथा ग्राम गंझियाडीह और विकासखंड कुनकुरी के ग्राम केराडीह में पीएचसी खुलेगा।
CG News: ग्रामीण स्तर पर भी मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आदेश के अनुसार, प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड 2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 3 स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एक सहायक ग्रेड 3, 1 वार्ड ब्वॉय और 2 आया के पद शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से राज्य के लोगों को ग्रामीण स्तर पर भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और जरूरतमंद लोगों का सही समय पर शीघ्र उपचार संभव हो सकेगा।
Published on:
09 Jan 2026 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
