15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहरीले मच्छरों के काटने से 13 जवानों की मौत, 300 से ज्यादा बीमार, मचा हड़कंप

क्सली मोर्चे पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के 300 से ज्यादा जवान बीमार हो गए है। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
2 min read
Google source verification
latest chhattisgarh news

हड़कंप: जहरीले मच्छरों के काटने से 13 जवानों की मौत, 300 से ज्यादा बीमार

रायपुर. नक्सली मोर्चे पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के 300 से ज्यादा जवान बीमार हो गए है। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। हालात को देखते हुए करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए की 12000 मच्छरदानी खरीदी जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इसका आदेश जारी किया है। साथ ही जवानों को जहरीले मच्छरों से बचकर रहने की सलाह दी गई है।

मलेरिया और डेंगू के प्रकोप से उन्हे बचाने के लिए नियमित रूप से दवाईयों और लोशन का उपयोग करने कहा गया है। लगातार बुखार और अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डाक्टर की सलाह लेने की हिदायत दी गई है। बताया जाता है कि बारिश के थमते ही मच्छरों और जहरीले कींटो का प्रकोप बस्तर इलाके में शुरू हो गया है।

प्रभावित क्षेत्र
बस्तर स्थित सुकमा, कांकेर और नारायणपुर क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित इलाका माना जाता है। इस इलाके में पिछले पांच वर्ष में राज्य पुलिस और केंद्रीय फोर्स के करीब 13 जवानों की मच्छर काटने के मौत हुई थी। वहीं 50 से अधिक जवानों को उपचार के रायपुर सहित विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया था। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मच्छरों के काटने से 35 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इस तरह की मच्छरदानी
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को दी जाने वाली मच्छरदानी खाकी रंग की होगी। यह पॉलीमर और केमिकलयुक्त (मेडिकेटेड) होगी। इसके प्रभाव में आने और मच्छरदानी पर बैठते ही जहरीते कीट-पंतगे और मच्छर तुरंत मर जाएगें। यह तीन अलग-अलग छोटी-मध्यम और बड़ी साइज वाली होगी। आपूर्ति करने के पहले संबंधित फर्म को इसका सैंपल देना होगा। इसका परीक्षण करने के बाद आपूर्ति का आदेश जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि आसाम में तैनात फोर्स इसी तरह का पॉलिमरयुक्त मेडिकेटेड मच्छरदानी दी गई है।

खरीदी होगी
एडीजी योजना एवं प्रबंध आरके विज ने कहा कि जवानों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए शीघ्र ही मच्छरदानी की खरीदी होगी। इसके लिए विभाग की ओर से निविदा जारी की गई है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग