11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को लेकर रेलवे अलर्ट, स्टेशन पर 24 घंटे तैनात रहेंगे RPF-GRP के जवान

15 August Security Alert: 15 अगस्त को देखते हुए रायपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। RPF-GRP के 50 से ज्यादा जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Laxmi Vishwakarma

image

हिमांशु शर्मा

Aug 11, 2026

Independence Day Railway Security

15 अगस्त को लेकर स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा (photo source- Patrika)

@हिमांशु शर्मा/Independence Day Railway Security: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 15 अगस्त के मद्देनजर रायपुर मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू हो चुका है। (Railway Safety 15th August) रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के 50 से अधिक जवानों की तैनाती होगी।

जवान अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी करेंगे। स्टेशन के प्रवेश द्वार, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, फुटओवर ब्रिज और ट्रेनों के अंदर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही संदिग्ध सामान और यात्रियों पर पैनी निगाह रहेगी। बिना टिकट, बिना सामान के प्लेटफॉर्म पर घूमने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

Railway Security Check: डॉग स्क्वाड और बम डिटेक्टर से जांच

सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए आरपीएफ-जीआरपी की टीम डॉग स्क्वाड की मदद लेगी। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के दो दिन पूर्व से ही बम निरोधक दस्ते के साथ बम डिटेक्टर मशीन से भी प्लेटफॉर्म, पार्सल और लगेज की जांच की जाएगी। स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है।

अलग-अलग शिफ्ट में होगी गश्त

सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेशन में अलग-अलग शिफ्ट में अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी में होंगे। सुबह, दोपहर और रात में अलग-अलग टीम ट्रेनों के अंदर और प्लेटफॉर्म पर गश्त करेगी। स्टेशन मास्टर और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देनी होगी। (Independence Day security arrangements) साथ ही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान अपना सामान खुद देखें और कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो तुरंत आरपीएफ व हेल्पलाइन 139 या नजदीकी पुलिस को सूचना दें।

RPF GRP Alert: 45 लोगों पर हुई कार्रवाई

स्टेशन में सोमवार को जांच के दौरान करीब 45 लोगों पर कार्रवाई भी की गई है। इसमें स्टेशन, पार्किंग, समेत अन्य जगहों पर जांच की गई। इस दौरान नो पार्किंग, अनाधिकृत व्यक्ति, किन्नर समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। मंगलवार को आरपीएफ की ओर से फ्लैगमार्च भी निकाला जाएगा।