
rahul gandhi
रायपुर. छत्तीसगढ़ के एक दर्जन से अधिक विधायकों के दिल्ली पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली गए विधायकों का दावा है कि वे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के लिए समय मांगेंगे और उन्हें बस्तर-सरगुजा के साथ-साथ मध्य क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को देखने के लिए आमंत्रित करेंगे।
बताया जाता है कि गुरुवार को इन विधायकों की मुलाकात कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia) से होगी। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि ये विधायक शिमला भी जा सकते हैं। वहीं इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का सवाल उठाते हुए बयान आया है। उन्होंने कहा है, कांग्रेस पार्टी खुला मंच है। यदि विधायकों को मिलने का समय मिलता है, तो उनकी मुलाकात होगी। वहीं विधायक ब्रहस्पत सिंह का कहना है, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के जरिए राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगेंगे।
इन विधायकों के दिल्ली जाने की चर्चा
बृहस्पत सिंह, चंद्रदेव राय, डॉ. विनय जायसवाल, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, द्वारिकाधीश यादव, प्रकाश नायक, गुरुदयाल बंजारे, ममता चंद्राकर शामिल हैं। इसके अलावा विनोद चंद्राकर दिल्ली में मौजूद थे। उनका कहना है कि वैष्णव देवी की यात्रा के दौरान दिल्ली में रुके हैं। वहीं विकास उपाध्याय का कहना है कि वे असम कांग्रेस की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हैं।
क्या हो रहा है यह देखने दिल्ली गए: सिंहदेव
विधायकों के दिल्ली प्रवास को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) ने कहा, हम सब जानते हैं, कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या चर्चाएं हो रही है। बदलाव की बात खुल गई है। पहले यह बात खुली नहीं थी। जब पिछली बार विधायक गए, तो यह बात खुल गई कि बदलाव की पहल चल रही है। हो सकता है कि विधायक अपनी बात रखने जाना चाहते हों। भले ही वो कह रहे हैं कि विकास के कार्यों के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि विकास के कार्यों को दिखाने के लिए राज्य में बुलाने का दायित्व मुख्यमंत्री का है। मुख्यमंत्री ने पहले ही आमंत्रण दे दिया है। विधायकों को लग रहा है, क्या हो रहा है, यह देखने गए होंगे।
Published on:
30 Sept 2021 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
