27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूने मकान में 2 लड़कों के साथ जा रही थी एक लड़की, पड़ोसियों को हुआ शक तो फूटा ये रैकेट

2 लड़के लड़की के साथ एक सूने मकान में पकडे गए।

2 min read
Google source verification
sex racket exposed

सूने मकान में 2 लड़कों के साथ जा रही थी एक लड़की, पड़ोसियों को हुआ शक तो फूटा ये रैकेट

रायपुर. जिस्म फिरोशी का धंधा इन दिनों लगातार अपनी जड़ें फैलाता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमे 2 लड़के लड़की के साथ एक सूने मकान में पकडे गए। आसपास के लोगों के शक के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आइए जानते है इस शक का कारण और मामले की पूरी सच्चाई...

दरअसल जांजगीर के रहने वाले 2 लड़के बिर्रा के जीवन तिवारी के घर में एक लड़की को लेकर आए थे। जिसे देखकर आसपास में रहने वाले लोगों को शक हुआ। उनकी हरकतें सन्देहस्प्रद थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके पुलिस ने उस घर पर दबिश दी। जहां से लड़की और 2 लड़को के साथ साथ उस मकान के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ धारा 141 के तहत कार्रवाई की है।

लोगों का कहना था कि यहां काफी लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार होता है। सूत्रों की माने तो शहर में कई मकान ऐसे हैं जो जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़े लोगों के संपर्क में हैं। वह कमाई के हिसाब से मकान मालिक को पैसा उपलब्ध करा देते हैं।

परिवार वाला मकान होने से आसपास के लोगों को इस बात का संदेह नहीं होता है कि उनके मकान में गलत काम हो रहा है। धंधे से जुड़ी कई युवतियां विभिन्न गांवों से आती हैं। पूरे दिन शहर में बीताने के बाद कमाई का पैसा लेकर वह वापस लौट जाती हैं। ऐसी युवतियों को साधन-संपन्न युवक दूसरे जिलों में भी लेकर जाते हैं।