29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी रायपुर से प्रतिदिन 27 उड़ानों की सुविधा

इनमें इंडिगो की सर्वाधिक 19, एयर इंडिया की 6 एवं विस्तारा की 2 फ्लाइट है। ये फ्लाइट रायपुर से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू, कोलकाता, विशाखापट्नम, हैदराबाद, भोपाल, रांची, इंदौर, नागपुर, जयपुर, प्रयागराज, गोवा, झारसुगुड़ा को जोड़ती है।

less than 1 minute read
Google source verification

रायपुर. विमानन कम्पनी इंडिगो के कई बन्द उड़ाने शुरू किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतर्राज्यीय विमानतल से अब देश के प्रमुख शहरों के लिए प्रतिदिन 27 उड़ानों की सुविधा मिलना शुरू हो गई है।

इंडिगो की सर्वाधिक उड़ान

विमानन अधिकारियों से आज मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से देश के प्रमुख शहरों को हवाई मार्ग से जोडऩे हुए अब प्रतिदिन 27 उड़ानों की सुविधा मिलेगी। इनमें इंडिगो की सर्वाधिक 19, एयर इंडिया की 6 एवं विस्तारा की 2 फ्लाइट है। ये फ्लाइट रायपुर से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू, कोलकाता, विशाखापट्नम, हैदराबाद, भोपाल, रांची, इंदौर, नागपुर, जयपुर, प्रयागराज, गोवा, झारसुगुड़ा को जोड़ती है।

यात्रियों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा

इनमें रायपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन 8 फ्लाइटें है, जबकि कोलकाता, हैदराबाद एवं बंगलुरू के लिए प्रतिदिन 4 -4 फ्लाइट है। विमानों की संख्या बढऩे के साथ ही रायपुर से विमान यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।