
37 IAS Officers Transfer: रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशसनिक अमले में फेरबदल किया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने यह आदेश जारी किया है जिसमें 17 जिलों के कलेक्टर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 37 अफसरों का तबादला किया गया है। यह राज्य सरकार का इस साल का अब तक का सबसे बड़ा प्रसाशनिक ऑपरेशन है। काफी लंबसे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले किए हैं।
राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। जबकि भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को रायपुर जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में भूरे दुर्ग जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। कोरबा कलेक्टर रानू साहू को अब रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। जबकि सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।
वहीँ राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को जांजगीर-चांपा के कलेक्टर की जिम्मेदरी दी गई है। राजनांदगांव की जिम्मेदारी बलौदा बाजार-भाटापारा में कलेक्टर रहे डोमन सिंह को दी गई है। दुर्ग जिले की बागडोर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को दी गई है जो वर्तमान में कोण्डागांव के कलेक्टर थे।
डॉ प्रियंका शुक्ला को विशेष सचिव से पद से हटा कर कांकेर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं चंदन कुमार को कांकेर जिला के कलेक्टर से बदल कर बस्तर में कलेक्टर की जिम्मेदेरी दी गई है। जबकि बेमेतरा कलेक्टर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संचालक के पद पर नियुक्त किया गया है। दीपक सोनी को दंतेवाड़ा कलेक्टर से हटाकर कोंडागांव का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार शुक्ला को जांजगीर_चांपा से हटा कर बेमेतरा कलेक्टर की जिम्मेदेरी सौंपी गई है।
Published on:
28 Jun 2022 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
