बाल संप्रेक्षण गृह से इससे पहले भी कई बार अपचारी बालक फरार हो चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन गंभीर नहीं है। पिछले साल 10 अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह का सुरक्षा घेरा तोड़कर भाग निकले थे। भागने वाले गंभीर अपराधों में शामिल थे। नाबालिग होने के कारण अपचारी बालकों को नियमानुसार कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। इसी का फायदा उठाकर अपचारी बालक भाग निकलते हैं।