6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में भाई की मौत, राज जानने रायपुर आए कारोबारी ने तंत्र-मंत्र में गंवाए 40 लाख, आरोपी बाबा फरार

Raipur Fraud case: इंदौर में हुई भाई की संदिग्ध मौत का राज जानने रायपुर आए गाजियाबाद के एक व्यापारी के साथ ठगी हो गई। आरोपी बाबा 40 लाख और SUV लेकर फरार हो गया…
2 min read
Google source verification
Raipur fraud news

राज जानने रायपुर आए कारोबारी ने तंत्र-मंत्र में गंवाए 40 लाख ( Photo - AI )

Chhattisgarh Fraud case: तंत्र-मंत्र और विशेष साधना के नाम पर गाजियाबाद के कारोबारी के साथ 40 लाख की ठगी हो गई। पीड़ित अपने भाई की संदिग्ध मौत का राज जानने के लिए यहां रायपुर आया था, इस दौरान एक कथित तांत्रिक ने उससे करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। महीने बीतने के बाद जब सच सामने नहीं आया तो इसकी शिकायत पुलिस से की। पीड़ित के बयान के आधार पर खम्हारडीह थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Raipur Fraud Case: आरोपी बाबा फरार

गाजियाबाद निवासी डॉक्टर एवं कारोबारी ऋषभ चौबे की शिकायत के बाद से आरोपी बाबा फरार है। पुलिस उसकी तलाशी में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत कर्ता के भाई की पिछले वर्ष इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस जांच में भी मौत का असली वजह पता नहीं चलने के बाद अब तंत्र मंत्र के जरिए मौत का रहस्य जानने की कोशिश की। इसी दौरान रायपुर में रहने वाले एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात खुद को तांत्रिक बताने वाले नरेंद्र नयन शास्त्री से हुई।

विशेष साधना के नाम पर वसूले लाखों

Raipur Fraud case: आरोप है कि नरेंद्र नयन शास्त्री ने दावा किया कि वह विशेष तंत्र साधना, अनुष्ठान और पूजा-पाठ के जरिए भाई की मौत का पूरा रहस्य सामने ला सकता है। इसी भरोसे में उसने शुरुआत में अलग-अलग किश्तों में करीब 10 लाख रुपए ले लिए।

इसके बाद आरोपी ने महंगी साधना और विशेष अनुष्ठान का हवाला देते हुए पीड़ित से करीब 25 लाख रुपये की कीमत वाली एक्सयूवी वाहन भी खरीदवा ली। नकदी और वाहन समेत आरोपी ने कुल मिलाकर करीब 40 लाख रुपये का लाभ हासिल कर लिया।

कई महीने बाद हुआ ठगी का एहसास

समय बीतने के बावजूद न तो तांत्रिक ने भाई की मौत से जुड़ी कोई जानकारी दी और न ही अपने किसी दावे को पूरा किया। लगातार टालमटोल के बाद कारोबारी को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग