6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: अगले 24 घंटे होगी मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने और बाढ़ का खतरा, कबीरधाम में ऑरेंज अलर्ट जारी

Chhattisgarh Rain Alert: कबीरधाम जिले में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बाढ़ की आशंका जताई है।
2 min read
Google source verification
Flood Alert Chhattisgarh

अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Heavy Rain Warning: आषाढ़ के साथ कबीरधाम जिले में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार को जिलेभर में रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और बाढ़ (Flood Alert Chhattisgarh) जैसी स्थिति बनने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

कई जिलों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने कबीरधाम (Kabirdham Orange Alert) के साथ दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

Rain Alert: 24 घंटे के लिए चेतावनी

  • ऑरिंज अलर्ट - कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, कांकेर
  • यलो अलर्ट - बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, गौरेला पेड़ा मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद

8 जुलाई से पहले राहत नहीं

मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 8 जुलाई से पहले राहत मिलने के (Rain Alert) आसार कम है। लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश ने निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की भी पोल खोल दी है।

सावधानी बरतने की सलाह

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न जाएं। वहीं, उफनते नदी-नालों, छोटे पुल-पुलियों और रपटों को किसी भी स्थिति में पार करने का प्रयास न करें। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और आकाशीय बिजली की घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सबसे ज्यादा वर्षा इन जिलों में

  • स्थान- वर्षा
  • गरियाबंद- 185.8 मिमी.
  • दुर्ग- 181 मिमी.
  • रायपुर- 154.4 मिमी.
  • राजनांदगांव- 146 मिमी.
  • प्रदेश में बारिश- 167.2 मिमी.

किसानों के लिए राहत की बारिश

लगातार हो रही बारिश खरीफ सीजन के लिए राहत लेकर आई है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसान धान की नर्सरी तैयार करने और बुवाई के काम में तेजी से जुट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश (Heavy Rain Warning) के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग