
पिता ने बेटी को पढ़ने करने के लिए कहा तो 5वीं की छात्रा ने लगाई फांसी
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक दस साल की बच्ची ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से थोड़ी देर पहले पिता ने उसे पढ़ाई करने के लिए कहा था। इसके बाद वह फंदे पर लटकते हुए मिली। रायपुर में इतने कम उम्र की बालिका द्वारा फांसी लगाने की यह पहली घटना है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुढि़यारी के जनता कॉलोनी में रहने वाली 10 वर्षीया रोमा (परिवर्तित नाम) ने शनिवार शाम करीब 4 से 5.30 बजे के बीच अपने कमरे के सिलिंग फैन में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से कुछ समय पहले उनके पिता ने फोन करके बेटी को पढ़ाई करने के लिए कहा था। बच्ची मैथ्स आेलंपियाड की परीक्षा में शामिल होने वाली थी। 4 दिसम्बर को उसकी परीक्षा थी। इसलिए उसके पिता ने पढ़ाई करने के लिए कहा था।
इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर में अपने कमरे के पंखे पर लटकती मिली। घटना के समय फस्र्ट फ्लोर पर उसकी मां ट्यूशन पढ़ा रही थी। उन्हें कुछ पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी होने पर उसके पिता ऑफिस से घर पहुंचे। इसके बाद बच्ची को गुढि़यारी के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बालिका को ब्रॉडडेड घोषित कर दिया। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
Updated on:
02 Dec 2018 03:39 pm
Published on:
02 Dec 2018 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
