25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 वर्षीय विकलांग रिटायर्ड लाइनमैन निकला 13.33 लाख की डकैती का मास्टर माइंड

विकलांग ने पहले रैकी कर 13 लाख 33 हजार रुपए होने की पुष्टि की। इसके बाद अपने साथियों को इशारा किया। फिर उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से 11 लाख 70 हजार बरामद कर लिए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में एक 17 साल का किशोर भी शामिल है। वही एक फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification
l.jpg

बिलासपुर. दयालबंद सहायक अभियंता कार्यालय में सोमवार शाम 7.15 बजे हुई डकैती की वारदात का मास्टर माइंड बिजली विभाग का रिटायर्ड विकलांग कर्मचारी निकला। विकलांग ने पहले रैकी कर 13 लाख 33 हजार रुपए होने की पुष्टि की। इसके बाद अपने साथियों को इशारा किया। फिर उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से 11 लाख 70 हजार बरामद कर लिए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में एक 17 साल का किशोर भी शामिल है। वही एक फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

मामले का खुलासा करते हुए डीआईडी पारुल माथुर ने बताया, दयालबंद स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में शाम को 4 नकाबपोश लुटेरों ने बिजली आफिस में धावा बोला। लुटेरे एटीपी मशीन आपरेटर को बंधक बनाकर बिल की जमा राशि 13 लाख 33 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने टावर डम्प लोकेशन व बेसिक जानकारी के आधार पर वारदात में शामिल होने के संदेह में बिजली विभाग के रिटायर्ड लाइनमैन पिन्टू (60) निवासी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को पिंटू की ट्राइसाइकिल से 60 हजार व बैटरी disc में छिपा कर रखे 1 लाख 50 हजार बरामद किए। पूछताछ में आरोपी टूट गया और फिर वारदात में शामिल अन्य आरोपी विक्की सिंह (28) निवासी मधुबन रोड लकड़ी टाल, मंगल गोड़ (19) निवासी मधुबन, राजा गोड़ (22) निवासी शिखा वाटिका मधुबन, शुभम बैस (25) निवासी मधुबन गौशाला के पास व 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

लुटेरों से बरामद रुपए और हथियार। लूट का मास्टरमाइंड पिन्टू।
बिजली आफिस में डकैती डालने वाले आरोपियों से पता चला की डकैती की योजना वह 15 दिनों से तैयार कर रहे थे। बिल कलेक्शन की ज्यादा राशि होने का पता चलने के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। कार्रवाई में शामिल टीम को इनाम दिया जाएगा। -पारूल माथुर, डीआईजी