5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Teachers Day: छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Raipur: राजभवन में आयोजित समारोह में गवर्नर रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए...

2 min read
Google source verification
टीचर्स डे

Teachers Day: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित समारोह में वर्ष 2024 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। समारोह में प्रदेश के 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका कहा कि एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है।

टीचर्स डे

​समारोह की अध्यक्षता कर रहे सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे चरित्र, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की नींव रखते हैं। भविष्य की पीढ़ी को गढ़ने वाले और राष्ट्र निर्माण में अपनी अमूल्य भूमिका निभाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मैं हृदय से नमन करता हूं।

टीचर्स डे

विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होेने से छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर आने वाले समय में और बेहतर होगा। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की।

टीचर्स डे

राज्यस्तरीय समारोह में चार उत्कृष्ट शिक्षकों सूरजपुर जिले के अजय कुमार चतुर्वेदी को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम जिले के रमेश कुमार चंद्रवंशी को गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सुनीता यादव को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरूस्कार और रायगढ़ जिले के भोजराम पटेल को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

टीचर्स डे

इसी तरह प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता एलबी, शिक्षक एलबी, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एलबी वर्ग के 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी ने किया।

टीचर्स डे

समारोह में राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक संजीव झा सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक उपस्थित थे।