6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगी छत्तीसगढ़ की 700 से अधिक महिला कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है।
less than 1 minute read
Google source verification
bjp

bjp

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है। अहमदाबाद में 21 से 23 दिसम्बर तक होने वाले सम्मेलन में प्रदेश महिला मोर्चा भी अपनी अहम भूमिका निभाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर एकात्म परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई। साथ ही महिला मोर्चा की 700 से अधिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को सम्मेलन में भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी के नेतृत्व में हुई बैठक में तय किया गया कि प्रदेश में मौजूद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्य के अलावा प्रदेश पदाधिकारी व उनकी कार्यकारिणी के सदस्य, महिला विधायक, महापौर व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन में विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी ने बताया कि 21 दिसम्बर को सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा, वर्तमान राजनीतिक परिवेश के स्वस्थ लोकतांत्रिक स्वरूप की रक्षा में मातृ-शक्ति की अहम भूमिका है। बैठक में सीएसआइडीसी अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव विभा राव, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष शोभा सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।