26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को किया ढेर

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे मुहीम में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है।
2 min read
Google source verification
Naxal Encounter

रायपुर . नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे मुहीम में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके भद्रादि जिले के नैलामडगु के जंगलों में गुरुवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बल के जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया। तेलंगाना डीजीपी ने इसकी पुष्टि की है।

Read More : नशे में पति ने पत्नी के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मौत के बाद पुलिस ने पति को दबोचा

नक्सली मुठभेड़ को लेकर तेलंगाना के डीजीपी महेंद्र रेड्डी ने कहा, मुठभेड़ में हमारे जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटनास्थल से आठ नक्सलियों के शवों के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने कहा - एक दिन पहले बुधवार को केंद्र सरकार के आंतरिक सुरक्षा सलाहकार बिजय कुमार ने नक्सलवाद प्रभावित छत्तीसगढ़ के कोंटा क्षेत्र का दौरा किया था। इस मुठभेड़ को उनके दौरे से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Read More : साइको पति ने पहले तो पत्नी को कुल्हाड़ी से दी बेरहम मौत, फिर खुद भी झूल गया फांसी के फंदे पर

डीजीपी ने कहा, हमारे जवानों को लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों की खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं। गुरुवार की सुबह सुरक्षा बलों की टीम रुटीन गश्त पर निकली थी। जैसे ही सुरक्षा बल के जवान नैलामडगु के जंगलों में पहुंचे, वहां पहले से ही घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवानों ने भी नक्सलियों के फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Read More : मंत्री के इस बयान से किसानों में भड़का गुस्सा, बोले- किसानों से माफी मांगें नहीं तो..

उन्होंने कहा, काफी देर तक चली फायरिंग के बाद नक्सलियों के पैर उखड़ गए। कुछ नक्सली जंगल की आड़ लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद जब जवानों ने इलाके की सर्चिंग की, तो वहां से आठ नक्सलियों के शव और उनके दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए। सर्चिग अभी भी जारी है।