रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे राहुल गांधी और सोनिया गांधी का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि ं राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। सचिन पायलट ने कहा कि 2024 तक कैसे भाजपा को पराजित कर पाएंगे, उस पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। सब्जेक्ट कमेटी की बैठक मेंं 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगी।