CG Scam News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आए दिन ठगी का मामला सामने आता ही रहता है। ऐसे ही अब सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर दर्जनभर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज की गई थी कि गिरोह के सदस्यों ने लोक सेवा आयोग, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, और आरटीओ के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को नौकरी के फर्जी ज्वाइनिंग ऑर्डर तक थमा दिए। लगातार शिकायतों और मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और एफआईआर दर्ज की गई।