
,,
World Youth Mix Championship 2022:जगदलपुर। आबूधाबी में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को सिल्वर मेडल मिला है। बस्तर की बेटी पलक नाग ने यह सिल्वर मेडल ने जीता है। आबूधाबी में जीत दर्ज कर पलक नाग बस्तर लौटी तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। यह पहला मौका है कि अंतरराष्ट्रीय खेल में बस्तर की किसी खिलाड़ी ने सिल्वर पदक हासिल किया। जिसको देखते हुए बस्तर में पलक नाग का भव्य रूप से बस्तरवासियों द्वारा स्वागत किया गया। जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शहर में रोड शो का कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें बढ़ चढ़कर बस्तरवासी शामिल हुए।
पलक नाग शहर के निर्मल विद्यालय में कक्षा 12 वीं की छात्रा हैं जो बायो ग्रुप से पढ़ाई कर रही हैं।पलक ने कहा कि 17 अगस्त से लेकर 22 अगस्त (World Youth Mix Championship 2022) तक होने वाली हर मुकाबले में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। लेकिन वह स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई। इसका उन्हें दुख है लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। आने वाले दिनों में और अधिक परिश्रम करेगी।
प्रतियोगिता में 42 देशों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी हुए शामिल
वर्ल्ड चैंपियनशिप (World Youth Mix Championship 2022) में 42 देशों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत से अलग-अलग कैटेगरी में कुल 15 खिलाड़ी गए थे। इनमें छत्तीसगढ़ से पलक के अलावा 2 और खिलाड़ी थे। पलक अंडर-18 में खेली थी। क्वार्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका और सेमीफाइनल में रोमानिया के खिलाड़ियों को हराकर वह फाइनल में अमेरिका की खिलाड़ी के साथ भिड़ीं। हालांकि, यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा।
बीते 6 वर्षों से बहा रही हैं रिंग में पसीना
पलक नाग बेहद ही कम उम्र से मिक्स मार्शल आर्ट की खिलाड़ी रहीं हैं। बीते 6 वर्षों से लगातार बस्तर के मार्शल आर्ट एकेडमी में 4 घंटे प्रतिदिन समय देकर वह प्रैक्टिस किया करती थी। जगदलपुर शहर के निर्मल विद्यालय में पढ़ाई कर रही छात्रा पलक नाग का चयन अंडर 18 आयु वर्ग में हुआ था। आबू धाबी (World Youth Mix Championship 2022) में आयोजित प्रतियोगिता में 42 देशों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए थे। पहले के मैचों में पलक का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वह लगातार विदेशी खिलाड़ियों को पछाड़ती रहीं फाइनल मुकाबले में पलक का सामना अमेरिका के खिलाड़ी से हुआ। पलक ने फाइनल मुकाबले में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाई और रजत पदक अपने नाम किया ।
Published on:
25 Aug 2022 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
