
,,
रायपुर। Raipur Accident News : राजधानी रायपुर के लाखेनगर में निर्माणाधीन तलघर में बच्चे डूब गए। खबर है कि दोनों की मौत हो गई। बच्चों का नाम मोहम्मद आवेश और आबिद खत्री है। सूचना पर आजाद चौक थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Raipur Accident News : बता दें कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां तलघर के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसी गड्ढा में बारिश का पानी भरा हुआ था। वहीं आज मोहम्मद आवेश और आबिद खत्री दोनों इसी गड्ढे में डूब गए। बताया जा रहा है कि बच्चों को डूबते हुए देखकर एक युवक बचाने के लिए गढ्डे में निकालने के लिए कूदा भी। एक-एक कर दोनों को बाहर निकाला गया। एक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरे की अस्पताल में मौत हुई।
Raipur Accident News : दो बच्चों की मौत की खबर से इलाके में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार डूबने वाले दोनों बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा हैं। वहीं बच्चों के घरों में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published on:
19 Sept 2023 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
