हालांकि ऐसा होने की संभावना नहीं के बराबर है। हैल्थ साइंस विवि भी नियमित व अनियमित बैच की परीक्षा एक साथ लेता रहा है। प्रदेश में बीएससी की 2960 सीटें खाली हैं। सभी सीटें निजी कॉलेजों की है, जहां ज्यादातर कॉलेजों में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। आईएनसी ने सबसे पहले 31 अक्टूबर, फिर 30 नवंबर तक प्रवेश की तारीख बढ़ाई थी। तब उन्होंने डीएमई को पत्र लिखकर सत्र में देरी का हवाला देते हुए फिर से प्रवेश के लिए तारीख बढ़ाने से इंकार कर दिया था। फिर अचानक सवा दो माह बाद 29 फरवरी तक प्रवेश की मंजूरी दे दी है।