
रायपुर। प्रदेश के वे युवक युवतियां जो होटल इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। राज्य होटल प्रबंधन, खानपान तकनीकी एवं पोषण आहार, संस्थान में साल 2022-23 के कोर्स के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है। आगे जानिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया, योग्यता व जानकारी।
यदि किसी ने कभी भी होटल उद्यम क्षेत्र में एक प्रोफेशनल होने का सपना देखा है और उसे जानने-समझने तथा विकसित करने की कोशिश की है। तो इस संस्थान के माध्यम से ऐसे युवक-युवतियां विशेषज्ञता और समझ हासिल करने तथा सही दृष्टिकोण एवं दक्षता विकसित करने हेतु वर्तमान में डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते है। जिसके तहत् त्रिवर्षीय बीएससी हॉस्पीटिलीटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन की 60 सीट और एक वर्षीय डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन की 60 सीट तथा डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज सर्विस सहित डिप्लोमा इन हाऊस कीपिंग ऑपरेशन की 40-40 सीट में प्रवेश लिया जा सकता है।
संस्थान में सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के छात्र / छात्राओं को एडमिशन मिलेगा। आदिवासी विकास विभाग के अफसरों ने बताया कि कोर्स का नाम बीएससी हॉस्पिटेलिटी एंड एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स है। इसके लिए योग्यता 12वीं और 36 महीनों की ट्रेनिंग होगी। डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन कोर्स के लिए योग्यता 12वीं और 18 महीने की ट्रेनिंग होगी। डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस के लिए भी योग्यता12वीं और ट्रेनिंग का वक्त 18 महीने होगा। इसी तरह डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग के लिए योग्यता और ट्रेनिंग का समय यही है।
यह हैं आवश्यक डॉक्यूमेंट
इन कोर्सेस के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (10+2) 12वीं परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसमें अंग्रेजी विषय अनिवार्य रखा गया है। आवेदक की आयु (1 जुलाई 2022 को) 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट होगी)। आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक स्थायी जाति प्रमाण पत्र रखता हो। आवेदन पत्र के साथ कक्षा 10वीं - 12वींं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र की प्रति (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग) निवास प्रमाण पत्र, 2 फोटो, स्कूल स्थानांतरण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र भी देना होगा।
यहां जमा करें आवेदन
इन कोर्स में दो-दो छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा अभ्यर्थियों के चयन में बीपीएल वर्ग के अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक से या खुद दफ्तर आकर जमा किए जा सकते हैं। पता है- कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर। आवेदन पत्र का फॉर्मेट ऑफिस से लिया जा सकता है।
ज्ञातव्य है कि इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट नवा रायपुर वर्ष 2020 में इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी के सहयोग से संचालित राष्ट्रीय होटल प्रबन्धन परिषद से सम्बद्ध राज्य का एकमात्र संस्थान है। प्रदेश में आतिथ्य उद्योग तीव्र गति से बढ़ रहा है और इस क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए कुशल युवाओं की आवश्यकता है। राज्य शासन द्वारा उक्त संस्थान के माध्यम से युवाओं के कौशल उन्नयन सहित विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण ज्ञान, उपयुक्त दृष्टिकोण और व्यावसायिक कौशलयुक्त उन्हे आतिथ्य उद्योग की आवश्यकतानुरूप प्रशिक्षित करना है ताकि इन युवाओं को होटल, रेस्टारेंट, संस्थागत खानपान, औद्योगिक खानपान प्रतिष्ठान आदि मंे रोजगार सुलभ हो सके।
Published on:
21 Aug 2022 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
