1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Toll Tax New Rate: टोल टैक्स के नए नियम से स्थानीय लोगों को 350 रुपए का झटका! नई दरें जारी

Toll Tax New Rate: आज से हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। नए नियम के तहत अब स्थानीय लोगों को भी 350 रुपए का झटका लगेगा। बता दें कि हर जिले के लोगों पर टोल टैक्स का बोझ बढ़ेगा..

2 min read
Google source verification
CG Toll Tax new rate News

CG Toll Tax new rate News ( File photo - Patrika )

CG Toll Tax New Rate: अजय रघुवंशी. प्रदेश में हाईवे पर सफर बुधवार से ज्यादा महंगा होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की नई दरों के साथ प्रदेश में टोल प्लाजा की संख्या 24 से बढकऱ 25 हो गई है। कवर्धा-सिमगा मार्ग पर बैजी में नया टोल प्लाजा शुरू होने से रोजाना आने-जाने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। खासकर 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय रहवासियों को हर महीने 350 रुपए का पास लेना अनिवार्य होगा, यानी अब नजदीकी सफर भी मुफ्त नहीं रहेगा।

Toll Tax New Rate: नई दरों में 20 रुपए तक की बढ़ोतरी

एनएचएआई की नई दरों के बाद प्रदेश की स्थिति पर गौर करें तो यहां 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। निजी वाहन- कार और जीप के लिए सालाना पास की कीमत 3000 रुपए से बढ़ाकर 3075 रुपए कर दी गई है, जिसमें एक साल में 200 बार टोल क्रॉसिंग की सीमा तय की गई है। इससे पहले यह राशि 3000 रुपये सालाना थी। नए नियमों के अंतर्गत अब फास्टैग को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है।

ऐसे में देना होगा दोगुना चार्ज

यदि फास्टैग से भुगतान नहीं होता है तो वाहन चालकों को नकद भुगतान पर 1.25 गुना या कुछ मामलों में दोगुना तक शुल्क चुकाना पड़ेगा। ऐसे में टोल सिस्टम अब पूरी तरह डिजिटल और सख्त हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर आम लोगों और दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा, जिनके लिए हर महीने का खर्च अब और बढऩे वाला है।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग हाइवे पर ज्यादा चपत

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग हाइवे पर सफर करने वाले लोगों को टोल के नए नियमों से ज्यादा चपत लगने वाली है। छत्तीसगढ़ में सबसे महंगा टोल ढांक टोल प्लाजा हैं, जहां न्यूनतम 185 रुपए से लेकर अधिकतम 1160 रुपए का शुल्क लागू होता है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक टोल की नई दरें होलसेल प्राइज इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) से तय होती है। एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर 24 घंटे फॉस्टैग, हेल्पलाइन और सुविधाएं मिलने का दावा किया है।

टोल प्लाजा पर नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। कवर्धा-सिमगा मार्ग पर बैजी टोल प्लाजा शुरु किया जा रहा है। प्रदीप कुमार लाल, क्षेत्रीय अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय

प्रदेश के टोल प्लाजा पर दरें

टोल प्लाजा-कार-मिनी बस-बस-व्यवसायिक वाहन (छह चक्के से अधिक)

ढांक- 185- 290-600-1160
दुर्ग बॉयपास-80-155-235- 470
तरपोंगी- 100-160-340-645
कुम्हारी-25-40-85-180
चोटिया-75-125-260-500
पचिरा-35-55-120-230
पाराघाट-80-130-275-525
मुडिय़ापारा-45-75-160-305
लिम्हा-115-185-390-745
झलमला-75-120-250-475
लोदाम-65-100-210-405
बैजी-65-100-215-405
महाराजपुर-80-125-265-570
मदनपुर-50-85-175-335
मरोद-135-215-455-865
जमनीपाली-75-115-245-470
केसला-75-125-260-495
छुईपाली-135-220-460-875
जगतरा-50-80-170-325
मसोरा-65-105-215-415
बढ़ाईगुड़ा-60-95-200-300
मुंड़ीपार-50-80-170-325
भानपुरी-105-170-360-685

(नोट-मंदिर हसौद, ठाकुरटोला टोल प्लाजा के रेट अगस्त-सितंबर 2026 में अपटेड होंगे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक)