1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: सरकारी स्कूल में मिली महिला की खून से सनी लाश, इधर भाजपा नेत्री के भाई से लूट

Crime News: महिला की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर और चेहरे पर वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि वारदात काफी बेरहमी से की गई है।

2 min read
Google source verification
Crime News: सरकारी स्कूल में मिली महिला की खून से सनी लाश, इधर भाजपा नेत्री के भाई से लूट

सरकारी स्कूल में मिली महिला की खून से सनी लाश(Photo Patrika)

Crime News: @त्रिलोचन मानिकपुरी। राजधानी में फिर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। उरला थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल परिसर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। मामला की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राधा मंडावी के रूप में मृतका की पहचान हुई है, जो पारधी पारा की रहने वाली बताई जा रही।

प्रांरभिक जानकारी के अनुसार महिला की लाश स्कूल परिसर के भीतर संदेहास्पद में मिली। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। उरला थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

प्रथम दृष्टया महिला की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर और चेहरे पर वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि वारदात काफी बेरहमी से की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उरला थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। घटना के बाद से इलाके में लोगों के बीच चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है।

चाकू की नोक पर युवक से लूटपाट

रायपुर में युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है। 30 मार्च की देर रात 1.30 बजे के लगभग रायपुरा चौक के पास निखिल शर्मा से चाकू की नोक पर लूटपाट हो गई। वह भाजपा नेत्री के भाई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई अस्पताल से घर जा रहा था, इस बीच रायपुरा चौक ब्रिज के पास अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर लूटपाट की।

सोने की चेन, 50 हजार नकदी, बटुआ, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, दो मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज लूट लिए। इस पूरे मामले में नेत्री का आरोप है कि जब थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो इंचार्ज ने लापरवाहीपूर्ण जवाब दिया। हालांकि पुलिस की ओर से मामला को दर्ज कर लिया गया है।

वारदात के बाद भाजपा नेत्री अपने भाई के साथ डीडी नगर थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पूरे इलाके में छानबीन कर रही हैं। फिलहाल सभी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने स्थानीय CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस वारदात में निखिल शर्मा को कोई गंभीर चोट नहीं आई है