18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: सीएम के विदेश दौरे से लौटने के बाद पीसीसीएफ स्तर के अफसरों का होगा फेरबदल, इन नामों पर चल रही चर्चा

CG News: आईएफएस अधिकारियों का फेरबदल होगा। बता दें कि सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त पदों पर वरिष्ठ अफसरों को जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही फेरबदल किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: सीएम के विदेश दौरे से लौटने के बाद पीसीसीएफ स्तर के अफसरों का होगा फेरबदल, इन नामों पर चल रही चर्चा

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ( Photo - DPR Chhattisgarh)

CG News: रायपुर वन विभाग में जल्द ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) स्तर के आधा दर्जन अफसरों का फेरबदल होगा। चार अफसरों की विदाई को देखते हुए इसकी कवायद चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे से लौटने के बाद संभावित फेरबदल के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। इसमें 1988 बैच के पीसीसीएफ (वन्य प्राणी) सुधीर अग्रवाल और 1993 बैच के आलोक कटियार (वर्किंग प्लान) 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

वहीं 1991 बैच के मोरिश नंदी और 1994 बैच के सुनील मिश्रा की अक्टूबर में विदाई होनी है। इसे देखते हुए उनके स्थान पर आईएफएस अधिकारियों का फेरबदल होगा। बता दें कि सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त पदों पर वरिष्ठ अफसरों को जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही फेरबदल किया जाएगा।

इनके नाम पर चर्चा

वरिष्ठ आईएफएस अफसर प्रेमकुमार और तपेश झा को पीसीसीएफ वाइल्ड बनाया जा सकता है। वहीं अरुण पांडेय, कौशलेन्द्र कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के बाद पीसीसीएफ (वन्य प्राणी) का पद वन विभाग में दूसरे नंबर का माना जाता है। इस पद पर जिम्मेदारी किसी वरिष्ठ आईएफएस अफसर को सौंपने की परंपरा रही है।