
विमान सेवा: लखनऊ-रायपुर और भुवनेश्वर जाने वाली विमान सेवा बंद, जानिए वजह
Raipur newsरायपुर जिले के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से लखनऊ और भुवनेश्वर के बीच चलने वाले इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का संचालन 24 अप्रैल से बंद कर दिया गया है। यह एकमात्र फ्लाइट लखनऊ से उड़ान भरने के बाद रायपुर आकर भुवनेश्वर जाती थी। वहां कुछ देर रुकने के बाद वापस रायपुर आने के बाद लखनऊ के लिए रवाना होती थी। रायपुर एयरपोर्ट के संचालक प्रवीण जैन ने बताया कि लखनऊ-रायपुर और भुवनेश्वर फ्लाइट का संचालन आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजी गई है।
बता दें कि इससे पहले 13 फरवरी 2023 को एयर इंडिया की मुंबई -रायपुर -विशाखापट्नम के बीच चलने वाली एकमात्र फ्लाइट का संचालन भी बंद किया गया था। बताया जाता है कि यात्रियों की संख्या लगातार कम होने के बाद भी इनका संचालन किया जा रहा था। लगातार घाटा होने के कारण कारण दोनों ही फ्लाइट को बंद कर दिया गया है।
मुंबई के लिए नई फ्लाइट
रायपुर से मुबंई के लिए जल्दी ही विस्तारा एयर लाइंस की नई फ्लाइट शुरू होगी। इस समय इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 3 फ्लाइटों का संचालन किया जाता है।
अंबिकापुर: दरिमा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग ट्रायल
अंबिकापुर. मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा में गुरुवार की दोपहर 3.25 बजे फ्लाइट का लैंडिंग ट्रायल हुआ। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर रनवे उन्नयन का कार्य चल रहा था। लैंडिंग ट्रायल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव मौजूद थे।
Published on:
05 May 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
