
अहमदाबाद से रायपुर का हवाई किराया 54000 रुपए
रायपुर। Chhattisgarh News: क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के बाद फ्लाइट के रायपुर वापसी का किराया सामान्य से 6 गुना तक इजाफा हुआ है। मैच देखने के बाद सोमवार को वापस लौटने वालों की संख्या को देखते हुए अहमदाबाद से रायपुर के बीच चलने वाली फ्लाइट फुल हो चुकी है। इसके चलते अन्य शहरों से वाया होकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर की फ्लाइट का किराया भी 54000 रुपए तक पहुंच गया है। सबसे महंगा एयर टिकट वाया कोलकाता होते हुए 54000 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं बेंगलूरु से वापसी का 45000 रुपए, दिल्ली से 30000 रुपए, मुंबई से 34000 रुपए और सबसे कम इंदौर होते हुए 18000 रुपए है।
बता दें कि वर्ल्ड कप मैच शुरू होने के पहले रायपुर से वाया अहमदाबाद जाने वाले फ्लाइट का किराया ऐतिहासिक 56000 रुपए पहुंच गया था। अब वापसी की टिकट भी आसमान पर पहुंच गया है। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी का कहना है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के बाद लोगों के वापसी का सिलसिला शुरू होगा। इसके चलते सप्ताहभर तक किराया कम होने की उम्मीद नहीं है।
ट्रेनें 30 नवंबर तक फुल
अहमदाबाद से चलने वाले पुरी और हावड़ा की ट्रेन 30 नवंबर तक फुल है। वहां एसी और स्लीपर में वेटिंग 100 तक पहुंच गया है। इसके चलते एसी में सफर करने वाले फ्लाइट की ओर रुख कर रहे है। बताया जाता है कि मैच देखने जाने वालों की संख्या को देखते हुए अधिकांश फ्लाइट भी फुल हो चुके है। कुछ सीटों के रहने के कारण किराया भी बढ़ गया है। बता दें कि अहमदाबाद से रायपुर की डायरेक्ट फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलते है।
किराया कम नहीं हुआ
दिवाली त्योहार के बाद यात्रियो के आवागमन को देखते हुए रायपुर से अहमदाबाद का किराया सामान्य नहीं हुआ है। रायपुर से अहमदाबाद जाने का किराया जहां 14000 से 15000 रुपए है। वहीं वापसी का किराया भी 17500 से 19956 रुपए के बीच है। जबकि सामान्य दिनों में यह 8000 से 9000 रुपए के बीच रहता है।
फैक्ट फाइल ( 20 नवंबर का किराया)
अहमदाबाद से वाया कोलकाता होते हुए रायपुर वापसी -- 50170 से 54000 रुपए
अहमदाबाद से वाया बैंगलुरू होते हुए रायपुर वापसी -- 32876 से 45000 रुपए
अहमदाबाद से वाया दिल्ली होते हुए रायपुर वापसी 27348 से 30000 रुपए
अहमदाबाद से वाया मुंबई होते हुए रायपुर वापसी 30000 से 34000 रुपए
अहमदाबाद से वाया इंदौर होते हुए रायपुर वापसी 18000 रुपए
अहमदाबाद से रायपुर डायरेक्ट -- 17500 से 19956 रुपए
Published on:
20 Nov 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
